गुरु पूर्णिमा उत्सव का भव्य आयोजन 29 जुलाई को
बीकानेर. अखिल भारतीय साहित्य परिषद, बीकानेर इकाई द्वारा गुरु-शिष्य परंपरा के पावन पर्व गुरु पूर्णिमा उत्सव का आयोजन 29 जुलाई 2026 (बुधवार) को दोपहर 12:15 बजे राजकीय उच्च अध्ययन शिक्षा संस्थान (टीटी कॉलेज), करणीसिंह स्टेडियम के सामने, बीकानेर में किया जाएगा।
कार्यक्रम में शिव मठ, शिवबाड़ी, बीकानेर के पीठाधीश्वर परम पूज्य श्री विमर्शानंद जी गिरि का पावन सान्निध्य प्राप्त होगा। वे गुरु-शिष्य परंपरा, भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक जीवन तथा नैतिक मूल्यों पर अपने प्रेरक विचार व्यक्त करेंगे। कार्यक्रम में संतवाणी का श्रवण, गुरु वंदना एवं गुरुजनों के प्रति श्रद्धा अर्पित की जाएगी।
अखिल भारतीय साहित्य परिषद, बीकानेर इकाई के महामंत्री श्री निवास शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में साहित्यकारों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं धर्मप्रेमी जनों से परिवार सहित उपस्थित होकर गुरु पूर्णिमा के इस पावन अवसर को गरिमामय बनाने का आग्रह किया गया है।
संस्थान के प्राचार्य डॉ. रामगोपाल शर्मा के अनुसार यह आयोजन भारतीय संस्कृति की गुरु-शिष्य परंपरा को सुदृढ़ करने तथा समाज में संस्कार, ज्ञान एवं आध्यात्मिक चेतना का संदेश प्रसारित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

