एसकेआरएयू का 40वां स्थापना दिवस 1 अगस्त को, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे करेंगे समारोह की अध्यक्षता
Bikaner News

एसकेआरएयू का 40वां स्थापना दिवस 1 अगस्त को, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे करेंगे समारोह की अध्यक्षता

Jul 28, 2026

 

बीकानेर. स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (एसकेआरएयू) का 40वां स्थापना दिवस 1 अगस्त को विश्वविद्यालय परिसर स्थित विद्या मंडप में समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। सुबह 9:30 बजे से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में राजस्थान के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

 

 

 

कुलगुरु डॉ. राजेंद्र बाबू दुबे ने बताया कि समारोह में केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और कृषि एवं उद्यानिकी विभाग मंत्री किरोड़ी लाल मीणा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित संस्थापक कुलपति डॉ. के.एन. नाग व्याख्यान के मुख्य वक्ता माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान के अध्यक्ष हनुमान सिंह राठौड़ होंगे।

 

 

 

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल किसानों और विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। विश्वविद्यालय की ओर से फसल अनुसंधान, कृषि शोध, आधुनिक कृषि तकनीकों और विभिन्न उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी में विश्वविद्यालय द्वारा विकसित मूल्य संवर्धित कृषि उत्पादों और नवीन तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा राज्यपाल विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण भी करेंगे।