बीकानेर आएंगे राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, कृषि विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में होंगे शामिल
बीकानेर। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े 1 अगस्त को बीकानेर दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 8:45 बजे जयपुर से रवाना होकर 9:30 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय पहुंचेंगे, जहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।
राज्यपाल सुबह 10 बजे विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के उपरांत वे दोपहर 12:05 बजे नाल एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। यहां से दोपहर 12:30 बजे वायु मार्ग से किशनगढ़ (अजमेर) के लिए प्रस्थान करेंगे। राज्यपाल के दौरे को लेकर प्रशासन और विश्वविद्यालय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

