हिंदी प्राध्यापक डॉ. भारती जीनगर ने अर्जित की पीएचडी, जीवनी साहित्य पर किया महत्वपूर्ण शोध
Bikaner News

हिंदी प्राध्यापक डॉ. भारती जीनगर ने अर्जित की पीएचडी, जीवनी साहित्य पर किया महत्वपूर्ण शोध

Jul 30, 2026

 

बीकानेर. पीएम श्री सादुल सीनियर हायर सेकेंडरी स्कूल में हिंदी प्राध्यापक डॉ. भारती जीनगर ने महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर से “दूसरा जीवन एवं रेणु : एक जीवनी का तुलनात्मक अध्ययन” विषय पर पीएचडी उपाधि अर्जित की है। उनका शोधकार्य राजकीय डूंगर महाविद्यालय के प्रो. ब्रजरतन जोशी के निर्देशन में संपन्न हुआ।

 

 

 

शोध में गिरधर राठी द्वारा लिखित “दूसरा जीवन” तथा भारत यायावर की “रेणु : एक जीवनी” का तुलनात्मक अध्ययन किया गया है। इसमें दोनों जीवनीपरक कृतियों के साहित्यिक, वैचारिक, सांस्कृतिक और जीवनी-लेखन संबंधी विभिन्न आयामों का गहन विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है। साथ ही हिंदी जीवनी साहित्य की परंपरा, उसके विकास और दोनों कृतियों की विशिष्टताओं का सम्यक् मूल्यांकन भी किया गया है।

 

 

 

विश्वविद्यालय की सभी शैक्षणिक प्रक्रियाएं पूर्ण करने के बाद उन्हें पीएचडी उपाधि प्रदान की गई। डॉ. भारती जीनगर के कई शोध-पत्र राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।

 

 

उनकी इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों, शोधार्थियों, साहित्यकारों तथा शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल शैक्षणिक भविष्य की शुभकामनाएं दीं।