शॉर्ट सर्किट से लगी आग, अफरा तफरी का मचा माहौल
बीकानेर. शहर के सर्किट हाउस में शनिवार दोपहर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। घटना दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। आग लगने से परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही मौके पर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए और कुछ ही देर में आग बुझा दी गई। आग की चपेट में आने से कुछ इलेक्ट्रिक बॉक्स जल गए। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटा है।

