इस देश में रहते हैं दुनिया के सबसे हैंडसम लड़के, जानिए भारत और पाकिस्तान किस नंबर पर
नईदिल्ली. पुरुषों के आकर्षण को सिर्फ खूबसूरती के एक पैमाने पर नहीं मापा जा सकता, क्योंकि इसमें शारीरिक फिटनेस, चेहरे की बनावट, फैशन सेंस, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व सब कुछ शामिल होता है. अंतरराष्ट्रीय शोध संस्था इंसाइडरमंकी की रिपोर्ट ने विश्व भर के 25 देशों के पुरुषों का विश्लेषण करके एक लिस्ट जारी की है. तो चलिए जरा गौर फरमाते हैं कि आखिर किस देश के मर्द सबसे ज्यादा हैंडसम दिखते हैं.
इस सूची में स्पेन दुनिया भर में टॉप पर रहा है. स्पेनिश पुरुषों की औसत लंबाई छह फीट के आसपास होती है और उनकी छरहरी, सुगठित शारीरिक बनावट उन्हें बेहद आकर्षक बनाती है. इसके अलावा, उनकी अलग-अलग रंगों वाली आंखें और स्वाभाविक रूप से डार्क हेयर टोन उनके चेहरे की चमक को कई गुना बढ़ा देते हैं
स्वीडन ने इस लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया है, वहां के पुरुषों में नीली आंखें और सुनहरे (गोल्डन) बाल पारंपरिक पहचान माने जाते हैं. वहीं तीसरे स्थान पर काबिज फ्रांस के पुरुष अपनी ग्रूमिंग, स्किनकेयर और मिनिमल फैशन चॉइस के लिए जाने जाते हैं
फ्रेंच मर्द जरूरत से ज्यादा तड़क-भड़क के बजाय सादगी से भरे स्टाइलिश परिधान चुनते हैं. उनकी नियमित फिटनेस दिनचर्या, बेहतरीन हेयरस्टाइल, आत्मविश्वास और बातचीत का शालीन अंदाज उन्हें एक बहुत ही क्लासी और अलग लुक प्रदान करता है
लिस्ट में ब्राजील चौथे स्थान पर है, जहां के पुरुष अपनी एथलेटिक फिजीक, उच्च ऊर्जा स्तर, खुले मिजाज और मुस्कुराहट के कारण लोकप्रिय हैं. पांचवें स्थान पर मौजूद इटली के पुरुषों में फैशन राजधानी का असर साफ दिखता है; उनका ड्रेसिंग सेंस और बॉडी लैंग्वेज बेहद आकर्षक होती है
वहीं छठे पायदान पर तुर्की के मर्द हैं, जिनकी सुगठित शारीरिक बनावट, तीखे नैन-नक्श, घने बाल और गहरी आंखें एशिया व यूरोप के अनूठे सांस्कृतिक संगम का सबसे बेहतरीन उदाहरण पेश करती हैं
खुशी की बात यह है कि भारतीय पुरुषों ने अपने आकर्षण के दम पर इस लिस्ट में सातवां स्थान हासिल किया है. भारत की भौगोलिक और आनुवंशिक विविधता के कारण यहां अलग-अलग स्किन टोन, चेहरे के कट्स और आंखों के रंग का सुंदर मिश्रण देखने को मिलता है
यह बात हैरान कर सकती है कि वैश्विक रैंकिंग में अमेरिका को आठवां स्थान मिला है, जहां के पुरुष अपनी बेहतरीन फिटनेस, एक्टिव लाइफस्टाइल और मॉडर्न स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जाने जाते हैं. नौवें स्थान पर जापान के पुरुष हैं, जो अपने साफ-सुथरे ग्रूमिंग रूटीन, ट्रेंडी हेयरकट्स और मिनिमलिस्ट फैशन के कारण अलग नजर आते हैं
वहीं दसवें नंबर पर जर्मनी काबिज है, जहां के पुरुषों का लंबा कद, मजबूत शारीरिक ढांचा, अनुशासन, स्पोर्ट्स एक्टिविटीज और सादगी से भरा व्यक्तित्व उन्हें खास पहचान दिलाता है. इस लिस्ट में पड़ोसी देश पाकिस्तान का भी नंबर है, लेकिन वो 19वें नंबर पर शामिल है

