शार्दूल सिंह सर्किल पर गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे, भाजपा ने बांटे तिरंगे
बीकानेर. ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रविवार को भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर की ओर से शार्दूल सिंह सर्किल पर तिरंगा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासियों ने उत्साह के साथ तिरंगा प्राप्त किया और अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का संकल्प लिया।
तिरंगा वितरण के दौरान शार्दूल सिंह सर्किल और आसपास का बाजार ‘भारत माता की जय’ और ‘हर घर तिरंगा’ के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में हर आयु वर्ग के लोगों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला।
मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने की। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पण, गौरव और एकता की भावना को मजबूत करने का पर्व है।
कार्यक्रम में जिला संयोजक श्याम सिंह हाडला, पूर्व यूआईटी अध्यक्ष महावीर रांका, जिला उपाध्यक्ष सरिता नाहटा, भूपेंद्र शर्मा, दीपक पारीक, जिला मंत्री विनोद करोल, मुकेश ओझा, मंडल अध्यक्ष धर्मपाल डूडी, कपिल शर्मा, पार्षद अनूप गहलोत, आदित्य सिंह भाटी, पुखराज स्वामी, संजय गुप्ता, हिमांशु शर्मा, अजय खत्री, राजेंद्र जीनगर, शंभू गहलोत, रमेश भाटी, पंकज गहलोत, इंद्रा व्यास, भारती अरोड़ा, सुषमा बिस्सा, तारा सोनी, राधा खत्री, जसवंत सिंह सोलंकी, पूनम चंद पुनिया, अंशुमान सिंह भाटी, संदीप भोजक, लाल चंद, बजरंग जाखड़ा, आदर्श शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

