नाल एयरफोर्स चौराहे पर दो गाड़ियों की जोरदार भिड़ंत, एयरबैग खुलने से बची यात्रियों की जान
Bikaner News

नाल एयरफोर्स चौराहे पर दो गाड़ियों की जोरदार भिड़ंत, एयरबैग खुलने से बची यात्रियों की जान

Aug 9, 2026

बीकानेर. नाल एयरफोर्स चौराहे पर रविवार दोपहर करीब 12 बजे दो गाड़ियों की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के एयरबैग खुल गए, जिससे गाड़ियों में सवार लोगों की जान बच गई।

हादसे में कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।