राजस्थान में स्वामी समाज की आबादी के आंकड़े आए सामने, प्रदेश में इतने लाख से ज्यादा लोग
Bikaner News

राजस्थान में स्वामी समाज की आबादी के आंकड़े आए सामने, प्रदेश में इतने लाख से ज्यादा लोग

Aug 9, 2026

 

बीकानेर. राजस्थान में ओबीसी आयोग (राजनीतिक प्रतिनिधित्व) की ओर से कराए गए जातिगत सर्वे के आंकड़े सामने आए हैं। जनगणना से पहले आयोग ने प्रदेश में ओबीसी वर्ग की जातियों की संख्या को लेकर सर्वे कराया। रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान में 5 एमबीसी जातियों सहित ओबीसी की 92 जातियों की कुल आबादी करीब 3.58 करोड़ बताई गई है।

 

 

 

आयोग के अनुसार प्रदेश में ओबीसी वर्ग में जनसंख्या के लिहाज से जाट सबसे बड़ी जाति है, जिसकी आबादी 71.76 लाख बताई गई है। इसके बाद गुर्जर, कुम्हार-कुमावत, माली-सैनी, जांगिड़, यादव और मेव प्रमुख जातियों में शामिल हैं।

 

 

 

स्वामी समाज की आबादी 6.59 लाख से अधिक

रिपोर्ट में 5 से 9 लाख आबादी वाले समूहों में स्वामी जाति भी शामिल है। स्वामी, साध एवं बैरागी तथा जंगम जातियों को मिलाकर कुल आबादी 6,59,001 बताई गई है। यानी इन जातियों की संयुक्त आबादी राजस्थान में करीब 6.59 लाख है।

 

 

आयोग ने प्रदेश में 74 लाख से अधिक ओबीसी परिवारों का सर्वे कर ये आंकड़े जुटाए हैं। पंचायत और निकाय चुनावों से पहले आयोग ने अपने स्तर पर कराए गए इस सर्वे की रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी है।

 

 

ओबीसी आयोग द्वारा जुटाए गए ये आंकड़े प्रदेश में विभिन्न ओबीसी जातियों की जनसंख्या और राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।