मुख्यमंत्री के आगमन से पहले खुली ‘सिस्टम’ की पोल, शहीद स्मारक के सामने सड़क में 5 फीट का गड्ढा
Bikaner News Politics

मुख्यमंत्री के आगमन से पहले खुली ‘सिस्टम’ की पोल, शहीद स्मारक के सामने सड़क में 5 फीट का गड्ढा

Aug 13, 2026

बीकानेर. बीकानेर में बुधवार को हुई तेज बारिश ने शहर में चल रहे विकास और मरम्मत कार्यों की पोल खोलकर रख दी है। राजस्थान का राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह इस बार बीकानेर में आयोजित होना है और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। मुख्यमंत्री जहां-जहां जाएंगे, वहां सड़क निर्माण, मरम्मत और रंगरोगन सहित अन्य काम तेजी से कराए जा रहे हैं।

 

 

 

लेकिन बारिश ने प्रशासन की तैयारियों के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है। गुरुवार को शहीद स्मारक के सामने सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया और करीब 5 फीट गहरा गड्ढा हो गया। यह गड्ढा सीवरेज पाइप लाइन के पास बना है।

 

 

 

 

मुख्यमंत्री के आगमन से पहले दिखी ‘थोथ’

शहीद स्मारक के सामने बीच सड़क में हुए इस गड्ढे ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मुख्यमंत्री का शहीद स्मारक पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। ऐसे में मुख्यमंत्री के आगमन से ठीक पहले सड़क धंसने की घटना ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

 

 

 

अब प्रशासनिक स्तर पर आनन-फानन में गड्ढे को भरने और सड़क को दुरुस्त करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। सवाल यह है कि यदि बारिश के बाद सड़क इस तरह धंस सकती है तो मुख्यमंत्री के काफिले की आवाजाही के दौरान सुरक्षा और सड़क की मजबूती को लेकर कितनी तैयारी की गई है?

 

 

 

स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी शुरू हो गई है कि कहीं मुख्यमंत्री का काफिला ही इस गड्ढे में न धंस जाए। मुख्यमंत्री के दौरे से पहले सड़क को मजबूत तरीके से दुरुस्त करना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।