चूंगी चौकी चौराहे पर हादसों का दिन: पहले डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, फिर बोलेरो ने टैक्सी-ट्रैक्टर को मारी टक्कर
बीकानेर. शहर का चूंगी चौकी चौराहा गुरुवार को हादसों का केंद्र बना रहा। दिन में यहां दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। पहले हादसे में डंपर की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे के कुछ समय बाद ही इसी क्षेत्र में एक और दुर्घटना हो गई।
दूसरे हादसे में एक बोलेरो गाड़ी ने टैक्सी और ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहत की बात यह रही कि दूसरे हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
एक ही दिन में चूंगी चौकी चौराहे पर हुए दो हादसों के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

