निकाय चुनाव में BJP ने उतारे ‘दिग्गज’, शहरों में पर्यवेक्षक नियुक्त, बीकानेर की चुनावी नब्ज टटोलेंगे ये तीन नेता
बीकानेर. निकाय चुनाव-2026 को लेकर भाजपा ने चुनावी तैयारियां तेज करते हुए नगर निगमों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। बीकानेर नगर निगम की जिम्मेदारी राजेंद्र गहलोत, सुरेंद्र पाल टीटी और केके विश्नोई को सौंपी गई है। ये पर्यवेक्षक नगर निगम चुनाव को लेकर स्थानीय संगठन के साथ समन्वय और चुनावी तैयारियों में भूमिका निभाएंगे।
भाजपा की ओर से अलग-अलग नगर निगमों के लिए वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। भीलवाड़ा में देवजी पटेल, गौतम कुमार दक और महेंद्र कुमावत को पर्यवेक्षक बनाया गया है। पाली की जिम्मेदारी सीआर चौधरी, जागेश्वर गर्ग और सुमेधानंद सरस्वती को दी गई है।
जोधपुर के लिए ओंकार सिंह लखावत, जोराराम कुमावत और किशोर सिंह को जिम्मेदारी मिली है। उदयपुर में राजेंद्र राठौड़, कैलाश चौधरी और कालू लाल गुर्जर पर्यवेक्षक बनाए गए हैं।
कोटा के लिए मेघराज लोहिया, कन्हैया लाल चौधरी, सुखबीर जौनपुरिया और रंजीता कोली को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं जयपुर में प्रभु लाल सैनी, सुरेश रावत और कुलदीप धनखड़ को पर्यवेक्षक बनाया गया है।
अलवर के लिए शंकर सिंह राजपुरोहित, जवाहर सिंह बेढम और रामलाल शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भरतपुर में अशोक परनामी, छगन माहुर और संजय शर्मा तथा अजमेर में अरुण चतुर्वेदी, गोपीचंद मीणा और हीरालाल नागर को पर्यवेक्षक बनाया गया है।
नगर निगम चुनावों की तैयारियों के बीच पर्यवेक्षकों की नियुक्ति को भाजपा की चुनावी रणनीति के अहम कदम के रूप में देखा जा रहा है। अब संबंधित शहरों में ये नेता स्थानीय संगठन और चुनावी परिस्थितियों पर मंथन करेंगे।

