बीकानेर में 6 सितंबर से राष्ट्रीय रोलर डर्बी चैंपियनशिप, 16 टीमों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम
Bikaner News Sports

बीकानेर में 6 सितंबर से राष्ट्रीय रोलर डर्बी चैंपियनशिप, 16 टीमों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Aug 26, 2026

 

बीकानेर. महाराजा डॉ. करणी सिंह फेडरेशन कप रोलर डर्बी (रोलर स्केटिंग) चैंपियनशिप का आयोजन 6 से 8 सितंबर तक गंगाशहर स्थित बसंत कुंज स्केटिंग रिंक में किया जाएगा। तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट निशांत जैन ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ किया।

 

 

राजस्थान स्केट एसोसिएशन के सचिव योगेंद्र खत्री ने बताया कि भारतीय रोलर स्केटिंग महासंघ से संबद्ध राजस्थान स्केट एसोसिएशन की ओर से प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 16 टीमें भाग लेंगी। इन टीमों के करीब 250 खिलाड़ी रोलर डर्बी में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

 

 

आयोजकों ने राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप के सफल संचालन के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। तीन दिनों तक होने वाले मुकाबलों में विभिन्न राज्यों की टीमों के बीच खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।