बीकानेर में जुंटो की भव्य डीलर मीट, व्यापारिक नेटवर्क मजबूत करने पर जोर
Bikaner News

बीकानेर में जुंटो की भव्य डीलर मीट, व्यापारिक नेटवर्क मजबूत करने पर जोर

Aug 31, 2026

 

बीकानेर. यूनाइटेड के प्रमुख ब्रांड जुंटो होम प्रोडक्ट्स की ओर से बीकानेर में भव्य डीलर मीट आयोजित की गई। इसमें बीकानेर सहित आसपास के क्षेत्रों के डीलर्स ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान कंपनी ने आधुनिक तकनीक और आकर्षक डिजाइन से लैस किचन अप्लायंसेज की नई रेंज प्रदर्शित की।

 

 

 

कार्यक्रम में जुंटो होम प्रोडक्ट्स के जोनल हेड नॉर्थ रोहित गौड़ और एरिया सेल्स मैनेजर राजस्थान देवेंद्र सिंह शेखावत विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने डीलर्स को उत्पादों की गुणवत्ता, विशेषताओं और उपयोगिता के साथ कंपनी की आगामी योजनाओं की जानकारी दी।

 

 

 

कंपनी प्रतिनिधियों ने बताया कि बदलती जीवनशैली और उपभोक्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लगातार नए तथा उपयोगी किचन उपकरण बाजार में उतारे जा रहे हैं। डीलर मीट में विभिन्न उत्पादों की डिजाइन, कार्यक्षमता और तकनीक का प्रदर्शन भी किया गया। डीलर्स ने उत्पादों के संबंध में सुझाव देने के साथ स्थानीय बाजार से जुड़े अनुभव साझा किए।

 

 

कार्यक्रम का आयोजन जुंटो होम प्रोडक्ट्स के अधिकृत वितरक पोपली नाहटा एंटरप्राइजेज, बीकानेर की ओर से किया गया। इसका उद्देश्य डीलर्स को कंपनी की नवीनतम उत्पाद श्रृंखला से परिचित कराने और व्यापारिक साझेदारों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना था।

 

 

कंपनी अधिकारियों ने कहा कि जुंटो का प्रमुख लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक और उपयोगी किचन अप्लायंसेज उपभोक्ताओं तक पहुंचाना है। इस दौरान स्थानीय बाजार में ब्रांड की पहुंच बढ़ाने और व्यापारिक नेटवर्क को अधिक मजबूत करने की रणनीति पर भी चर्चा की गई।

 

 

डीलर मीट में उत्साहपूर्ण माहौल रहा। उपस्थित व्यापारियों ने जुंटो की नई उत्पाद श्रृंखला को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कंपनी के साथ बेहतर व्यापारिक सहयोग जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।