बीकानेर में गुरुवार को अलग-अलग समय पर होगी बिजली कटौती, ये इलाके रहेंगे प्रभावित
बीकानेर. शहर में विद्युत तंत्र के केमिकल जॉइंटिंग कार्य, 33 केवी लाइन एवं फीडर रखरखाव और पेड़ों की छंटाई के कारण गुरुवार, 3 सितंबर को विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
सुबह 6 से 9 बजे तक:
ध्रुव इंजीनियरिंग, श्री ऊनी डीटीआर-1 व 2, अशोक डीटीआर-1, केएन उद्योग, केएन इंडस्ट्रीज, भारत हार्डवेयर, बंशी ऊनी, एमएल वूलन, अन्नपूर्णा टाइल्स डीटीआर-1 व 2, बिस्मिल रिबिक डीटीआर-1 व 2, धुंधवाल एग्रो, एमआर इंटरप्राइजेज, माहेश्वरी वूलन मिल, रेट्रो इंडिया, मेघराज बॉडी बिल्डर डीटीआर-1 व 2, रेटको इंडस्ट्रीज, एमएल तेल मिल, एमएस सुविधा पापड़, भवानी वूल्टेक्स, बीआर वूलन, चांडक फूड प्राइवेट लिमिटेड, जिंदल इम्पेक्स प्राइवेट लिमिटेड, जीएचआर इंडस्ट्रीज, राठौड़ आयरन डीटीआर-1 व 2, शेखावत इंडस्ट्रीज डीटीआर-1 व 2, एमडीके, ओम टाइल्स, पंकज कृषि, विनायक आटा, ममता स्टील, जोशी ट्रेडिंग, माहेश्वरी मसाला डीटीआर-1 व 2 तथा तथा एसएस खाद्य उत्पाद क्षेत्र।
सुबह 7 से 9:30 बजे तक:
राणीसती धर्मकांटा के आसपास और करणी रीको के सामने पूगल रोड का क्षेत्र।
सुबह 7 से 10 बजे तक:
केसर देसर चौक, दैनिक भास्कर कार्यालय के पास, महिला मंडल स्कूल, पिंक मॉडल स्कूल, कुचीलपुरा, आरके कॉम्प्लेक्स और जूनागढ़ किले के पीछे का क्षेत्र।
इसी समय शिव शक्ति नगर, आदर्श विद्या मंदिर स्कूल, लोहार कॉलोनी, घड़सीसर गांव, नारायण कॉलोनी, श्रीराम कॉलोनी, बसंत कुंज और तुलसी विहार कॉलोनी में भी बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
सुबह 7 से 11 बजे तक:
सिक्कों का मोहल्ला, सिटी कोतवाली, आचार्य श्रीराम विद्यालय, खड़गावतों का मोहल्ला और आसपास के क्षेत्र।
सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक:
करणी नगर पुलिस कॉलोनी का क्षेत्र।
दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक:
सिटी कोतवाली, लोहारों का मोहल्ला, रामपुरिया हवेली रोड और आसपास के क्षेत्र।

