36 कौम के समर्थन से आगे बढ़ रहा शीतल भाटी का कारवां, गुड़ से तौलकर की पुष्पवर्षा
Bikaner News Politics

36 कौम के समर्थन से आगे बढ़ रहा शीतल भाटी का कारवां, गुड़ से तौलकर की पुष्पवर्षा

Sep 7, 2026

 

बीकानेर. नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 79 से कांग्रेस प्रत्याशी शीतल भाटी का जनसंपर्क अभियान रविवार को भी जारी रहा। कुम्हारों के मोहल्ले में समाज के मौजिज लोगों और स्थानीय निवासियों ने उन्हें गुड़ से तौलकर, फूल-मालाएं पहनाकर तथा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में वार्डवासी शामिल हुए और शीतल भाटी को समर्थन देने की बात कही।

 

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस सेवादल के कमल कल्ला और पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत थे। यशपाल गहलोत ने मोहल्लेवासियों से कांग्रेस प्रत्याशी शीतल भाटी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कांग्रेस का समर्थन करना होगा।

 

 

कमल कल्ला ने कहा कि नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनाने के लिए वार्डवासियों को शीतल भाटी का साथ देना होगा। कांग्रेस का बोर्ड बनने पर क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

 

 

लक्ष्मीनारायण प्रजापत ने बताया कि स्वागत समारोह में मनोज कुमार गेदर, झंवरलाल मंगलाव, लक्ष्मीनारायण माहर, भेराराम मंगलाव, अशोक लिम्बा, प्यारेलाल, शंकरलाल नोखवाल, पन्नालाल मंगलाव, जेठी प्रजापत, अजय मंगलाव, जयवीर माहर, नारायण, गौतम और मूलचंद सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इससे पहले शीतल भाटी ने अपने समर्थकों के साथ जेल रोड स्थित मुख्य चुनाव कार्यालय से जनसंपर्क अभियान शुरू किया। उन्होंने जेल रोड, खरनाड़ा मोहल्ला, नया कुआं, मुड़िया माली मोहल्ला, जैन पाठशाला के पीछे, जोशीवाड़ा, लोहारों का मोहल्ला, कुम्हारों का मोहल्ला और गोस्वामी चौक सहित विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं से संवाद किया और अपने पक्ष में मतदान की अपील की।