डॉ. एसके बंसल बने बीटीयू के आईक्यूएसी निदेशक, नैक-एनबीए एक्रेडिटेशन पर रहेगा जोर
Bikaner News

डॉ. एसके बंसल बने बीटीयू के आईक्यूएसी निदेशक, नैक-एनबीए एक्रेडिटेशन पर रहेगा जोर

Sep 13, 2026

बीकानेर. बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. एसके बंसल को इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल (आईक्यूएसी) का निदेशक नियुक्त किया गया है। कुलगुरु प्रो. अखिल रंजन गर्ग के निर्देश पर कुलसचिव ने उनकी नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। डॉ. बंसल अगले आदेश तक इस पद का दायित्व संभालेंगे।

 

 

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने बताया कि डॉ. बंसल इससे पहले विश्वविद्यालय में प्राचार्य, फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग के डीन और रजिस्ट्रार सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके हैं

 

 

नवनियुक्त निदेशक डॉ. बंसल ने कुलगुरु प्रो. गर्ग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में तकनीकी शिक्षा को अधिक सुदृढ़ करने और शैक्षणिक एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं में श्रेष्ठ मानकों को प्रभावी रूप से लागू करने की दिशा में काम किया जाएगा।

 

 

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के विभिन्न शैक्षणिक और प्रशासनिक विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर सीएएस से संबंधित मामलों, नैक एवं एनबीए एक्रेडिटेशन, फैकल्टी और स्टाफ की भर्ती तथा अकादमिक, परीक्षा एवं प्रशासनिक सुधारों पर प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा।

 

 

डॉ. बंसल ने कहा कि गुणवत्ता सुधार से जुड़ी गतिविधियों को गति देने के साथ मूल्यांकन और सतत सुधार की प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। इससे विश्वविद्यालय की अकादमिक उत्कृष्टता, तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता और संस्थागत विकास को नई दिशा मिलेगी।