बीकानेर नगर निगम चुनाव: वार्ड 51 में भाजपा के पंकज गहलोत, वार्ड 73 में कांग्रेस के अनिल कल्ला विजयी
बीकानेर। नगर निगम चुनाव की मतगणना के बीच वार्ड नंबर 51 और 73 के परिणाम घोषित हो गए हैं। वार्ड नंबर 51 से भाजपा प्रत्याशी पंकज गहलोत ने जीत दर्ज की है। वहीं शहर की चर्चित सीट वार्ड नंबर 73 से कांग्रेस प्रत्याशी अनिल कल्ला विजयी हुए हैं।
वार्ड 73 में अनिल कल्ला का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक से था। मतगणना के शुरुआती दौर से ही इस सीट के परिणाम पर शहरभर की नजरें टिकी थीं। रुझानों में अनिल कल्ला ने बढ़त बनाई और आखिरकार जीत दर्ज कर ली।
दोनों वार्डों के परिणाम सामने आने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह का माहौल है। समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

