कवि और चित्रकार की अद्भुत जुगलबंदी, चित्रकार ने किया अनूठा प्रयोग

बीकानेर. कविता और चित्रकला के अद्भुत मेल का साक्षात्कार कराती हुई शब्द मय रंग संस्थान। संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रहे लेखक,कवि, सुचना एवं जन सम्पर्क विभाग के उपनिदेशक हरिशंकर आचार्य जिनकी कविता “बीज” पर चित्रकार धर्मा स्वामी ने कविता की भावनाओं को पीकासो कि घनवाद शैली में चित्र संयोजन किया। हरिशंकर से बातचीत पर चित्रकार ने बताया कि कविता वाचन पर पेंटिंग करना मुश्किल कार्य है। यह नया प्रयोग है।
संस्थान के चित्रकार राम कुमार भादाणी ने बताया कि इन चित्रों में कविता की गहराइयों को पेंटिंग में दर्शकों को भावविभोर कर रही है ओर साथ ही कला और साहित्य के क्षेत्र में एक नए कड़ी के आयामो को जोड़ रही है।
कार्यक्रम के निदेशक बीकानेर के वरिष्ठ चित्रकार हरिगोपाल सनू हर्ष के निर्देशन में किया जा रहा है ओर उन्होंने बताया कि कालांतर में इन कवियों पर बनी पेंटिंगो कि प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जायेगा।

