Mind Meet – एक सोच, एक संवाद में उमड़ा जनसैलाब, सभापति संदीप काबरा ने दिए प्रेरक विचार

बीकानेर. अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के सभापति संदीप काबरा के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम “Mind Meet – एक सोच, एक संवाद” ने बीकानेर की चेतना को नई दिशा दी। अवसर था शनिवार को बीकानेर जिला सभा की ओर से महेश्वरी पब्लिक स्कूल का सभागार का. जिसमें युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठजनों सहित लगभग 500 से अधिक परिवारों ने इस विचारयात्रा में भागीदारी की।
सभापति संदीप काबरा ने कहा कि “विचारों का मिलन ही समाज की उन्नति का पहला कदम है।
जब सोच एकजुट होती है, तो हर चुनौती स्वयं ही समाधान बन जाती है।”
उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता — “मेहनत, नैतिकता और संयम ही स्थायी उपलब्धि की नींव हैं।”
महिला सशक्तिकरण पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि नारी केवल घर की नहीं, समाज की आत्मा है, और जब उसे सम्मान और सहभागिता मिलती है, तो समाज स्वतः प्रखर हो उठता है।
कार्यक्रम का संचालन रघुवीर झॅंवर और सीए चांदनी करनानी ने अत्यंत प्रभावशाली ढंग से किया।
दोनों एंकरों ने संवाद को सहज, संवेदनशील और विचारोत्तेजक बनाया। जहाँ एक ओर भावनाओं का स्पर्श था, वहीं दूसरी ओर तर्क और प्रेरणा का संतुलन भी। पूरे कार्यक्रम में श्रोताओं की सहभागिता और तालियों की गूँज ने इसे जीवंत बनाए रखा।
आयोजन समिति का सराहनीय समर्पण
इस सफल आयोजन के पीछे अनेक निष्ठावान कार्यकर्ताओं का योगदान रहा। मुख्य समन्वय में ओम करनानी, मनोज बजाज, श्रीराम सिंघी, किशन मुंधड़ा, महेश दम्मानी, गोपीकिशन पेड़ीवाल, सुनील सारड़ा, कमल राठी और ललित झॅंवर सहित संपूर्ण आयोजन टीम ने अपनी भूमिका निभाई।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के तीनों वर्गों — युवा, महिला और वरिष्ठ — को एक ही मंच पर लाकर साझा सोच और संवाद का वातावरण बनाना था, ताकि नई पीढ़ी समाज की जड़ों से जुड़ते हुए आगे बढ़ सके।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर झूमर सोनी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया.

