अभिनेता गोविंदा की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती करवाया
बीकानेर. बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है. गोविंदा को मंगलवार रात अपने घर पर बेहोश हो जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनके वकील और दोस्त ललित बिंदल ने इसकी पुष्टि की है. उनके अनुसार, अभिनेता की तबीयत ठीक ना लगने पर इमरजेंसी में ले जाया गया.
पहले डॉक्टर के कहने पर उन्हें दवाई दी गई थी, लेकिन बाद में उनकी तबीयत ज़्यादा ख़राब हुई तो उन्हें मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात (एक बजे) जुहू स्थित क्रिटीकेयर अस्पताल में दाखिल कराया गया.
ललित ने बताया कि डॉक्टरों का कहना है कि गोविंदा की हालत अभी स्थिर है
ललित ही गोविंदा को अस्पताल ले गए थे.
उनके मुताबिक़, गोविंदा के इस वक़्त सारे ज़रूरी टेस्ट किए जा रहे हैं. उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है.
उनके मुताबिक गोविंदा की तबीयत फिलहाल स्थिर है और टेस्ट के नतीजों के आधार पर डॉक्टर उनका इलाज करेंगे

