अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता और पुत्री हुए घायल, बीकानेर रेफर किया
बीकानेर. खाजूवाला में एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी. बाइक सवार पिता और पुत्री घायल हुए. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. इसमें बाद पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों को खाजूवाला के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर किया गया.
जानकारी के अनुसार खाजूवाला के 8KYD के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी. जिससे बाइक पर सवार पिता और पुत्री गंभीर घायल हो गए.
राहगीरों की मदद से खाजूवाला के एसडीएच अस्पताल पहुंचाया गया. जहां पिता पुत्री दोनों को
प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर पीबीएम रेफर किया गया. बाइक को टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया. बाइक सवार
4KYD निवासी 45 वर्षीय अंग्रेज सिंह व पुत्री 20 वर्षीय कोमल हुए गंभीर घायल हुए है.

