पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात ग्राम एमडी पकड़ी, दो गिरफ्तार
बीकानेर. नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी के तहत एक ओर बड़ी कार्रवाई हुई. जिसमें सात ग्राम एमडी, मोटरसाइकिल सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया.
जानकारी के अनुसार एसपी कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन में सदर थानाधिकारी सुरेन्द्र पचार ने कार्रवाई की है. इसमें भुट्टो के बास के हर्षित ओझा और भूपेंद्र जाट को गिरफ्तार किया गया. इसके साथ एक बाइक भी जब्त की गई.

