अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस-वे पर गेहूं से भरा ट्रक पलटा, चालक हुआ घायल
Bikaner News

अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस-वे पर गेहूं से भरा ट्रक पलटा, चालक हुआ घायल

Dec 25, 2025
बीकानेर. बीकानेर में गुरुवार को अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस-वे 754 पर गेहूं से भरा ट्रक पलटा है. जिससे ट्रक चालक घायल हो गया. सूचना मिलने पर महाजन पुलिस मौके पर पहुंची. घायल चालक को पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर अस्पताल पहुंचाया.
जानकारी के अनुसार अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस-वे के शेरपुरा के पास बने पुल पर हादसा हुआ है. ट्रक से सारी गेहूं की बोरिया सड़क पर गिर गई. इसके बाद ट्रक चालकों ने मिलकर गेहूं की बोरिया को सड़क से हटाने का काम किया. इसके बाद ट्रक चालक को नजदीकी किसी निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया. हालांकि ट्रक चालक को ज्यादा चोट नहीं आई है. पुलिस अब ट्रक पलटने की जांच कर रही है.