बीकानेर के डॉ. ऋषभ कोचर ने सहायक आचार्य परीक्षा में हासिल की प्रथम रैंक
Bikaner News Motivation

बीकानेर के डॉ. ऋषभ कोचर ने सहायक आचार्य परीक्षा में हासिल की प्रथम रैंक

Jan 1, 2026
बीकानेर. बीकानेर के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित परीक्षा में डॉ. ऋषभ कोचर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम रैंक हासिल की है। इस उपलब्धि के साथ उनका चयन सहायक आचार्य पद पर हुआ है। परीक्षा परिणाम सामने आने के बाद बीकानेर में खुशी की लहर दौड़ गई और शुभकामनाओं का दौर शुरू हो गया।
डॉ. ऋषभ कोचर, बीकानेर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संजय कोचर के पुत्र हैं। शुरू से ही मेधावी रहे डॉ. ऋषभ ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस सफलता को न केवल परिवार, बल्कि पूरे चिकित्सा और शैक्षणिक जगत के लिए प्रेरणास्पद माना जा रहा है।
परिणाम घोषित होते ही परिवारजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने डॉ. ऋषभ कोचर को बधाइयाँ दीं। इसके अलावा समाज के सुरेंद्र कोचर ने भी बधाई दी है.
 बीकानेर के कई गणमान्य नागरिक, चिकित्सक, शिक्षाविद और समाजसेवी उनके आवास पर पहुंचकर या फोन के माध्यम से उन्हें शुभकामनाएं देते नजर आए। अनेक डॉक्टरों और प्रतिष्ठित लोगों ने इसे बीकानेर के लिए गौरव की बात बताते हुए कहा कि डॉ. ऋषभ की सफलता युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रेरित करेगी।
डॉ. संजय कोचर ने बेटे की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सफलता कड़ी मेहनत और निरंतर अध्ययन का परिणाम है। वहीं, डॉ. ऋषभ कोचर ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुओं और मार्गदर्शकों को दिया।