लूणकरणसर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत

बीकानेर. देर रात लूणकरणसर के उपखंड अधिकारी कार्यालय के पास सर्विस रोड पर बाइक और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही लूणकरणसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान चुन्नीलाल निवासी माड़िया गांव, नोखा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया।
पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पिकअप वाहन और चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

