बीकानेर जिला बैडमिंटन संघ की कार्यकारिणी बैठक हुई, कई बिंदुओं पर चर्चा की
बीकानेर. बीकानेर जिला बैडमिंटन संघ की कार्यकारिणी बैठक रविवार को होटल राजमहल पैलेस रानी बाजार बीकानेर में हुई. बैठक की अध्यक्षता बीकानेर जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष राजेश जी गोयल ने की. बैठक में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।
संघ के अध्यक्ष राजेश गोयल ने बताया कि बीकानेर में बैडमिंटन के खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए संघ द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
संघ के सचिव नारायण दास पुरोहित ने बताया कि आगामी सत्र 2026- 27 में बीकानेर जिला बैडमिंटन संघ के तत्वाधान में राज्य स्तरीय बैडमिंटन सीनियर वर्ग पुरुष और महिला प्रतियोगिता कराने का निर्णय किया।
इस प्रतियोगिता को बेहतर तरीके से करने के लिए संघ के कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा बहुत अच्छे-अच्छे सुझाव प्रस्तुत किए गए।
साथ ही बीकानेर जिला बैडमिंटन संघ के कार्यकारी सदस्यों ने बीकानेर जिले में एक वार्षिक सत्र में दो से तीन जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता करवाने का भी निर्णय लिया गया।

