सादुल स्पोर्ट्स स्कूल बीकानेर के छात्र महेंद्र गुर्जर का हुआ चयन
बीकानेर. 69 वीं राष्ट्रीय विद्यालय कुश्ती 14 वर्ष आयु वर्ग छात्र प्रतियोगिता 30 जनवरी से 3 फरवरी 2026 तक त्यागीराज स्टेडियम दिल्ली में आयोजित होगी।
सादुल स्पोर्ट्स स्कूल बीकानेर के छात्रावास अधीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि इस प्रतियोगिता मे सादुल स्पोर्ट्स स्कूल बीकानेर के छात्र महेंद्र गुर्जर 38 किलो भार वर्ग में चयन हुआ है।
विधालय के कुश्ती प्रशिक्षक राकेश कुमार पुरोहित ने बताया कि राज्य दल गठन से पहले खिलाड़ीयों का चयन परिक्षण दिनांक 20 से 21 जनवरी तक राउप्रावि कुम्भा नगर चितौड़गढ़ के तत्वावधान मे आयोजित हुआ।
चयन परिक्षण में छात्र के साथ प्रभारी रहे हुकमाराम ने बताया कि चयन परिक्षण मे महेंद्र गुर्जर ने अपने प्रतिद्वंद्वी चितौड़गढ़ के अजय को 3 -8 बाय फॉल से हराकर राज्य दल में अपना स्थान बनाया।
छात्र के राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे चयनित होने पर प्रधानाचार्य अजयपाल सिंह शेखावत, खेल प्रभारी मोहम्मद रफीक, खेल प्रशिक्षक मोहम्मद अरशद, देवेन्द्र पुरोहित, भवानी शंकर शर्मा, गोविन्द पुरोहित, शम्भू कुमार, रविकुमार छंगाणी, प्रकाश सारस्वत,विजय कुमार ठोलीया, राकेश कुमार पुरोहित, प्रशान्त आचार्य, सुरेन्द्र कुमार , स्वरूपानंद किराडू, जुगल किशोर, शशि शेखर, ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रशिक्षक राकेश कुमार और छात्र महेंद्र गुर्जर को बधाई प्रेषित की।

