बीकानेर के जिलाध्यक्ष को नोटिस हुआ जारी, दो दिन में मांगा जवाब
Bikaner News Politics

बीकानेर के जिलाध्यक्ष को नोटिस हुआ जारी, दो दिन में मांगा जवाब

Jan 30, 2026
बीकानेर. राजस्थान यूथ कांग्रेस संगठन में अनुशासन को लेकर बड़ी कार्रवाई सामने आई है. संगठन के प्रभारी विकास चिकारा ने जोधपुर शहर, बीकानेर ग्रामीण और हनुमानगढ़ जिला अध्यक्षों को नोटिस जारी किया है.
जानकारी के अनुसार संबंधित जिला अध्यक्षों पर अनुशासनहीनता और संगठनात्मक प्रोटोकॉल के उल्लंघन के आरोप लगे हैं. इसी को लेकर प्रदेश स्तर पर कार्रवाई करते हुए तीनों पदाधिकारियों से जवाब तलब किया गया है.
जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अध्यक्षों को 48 घंटे के भीतर अपना लिखित जवाब प्रस्तुत करना होगा. समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में संगठन की ओर से आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है.
सूत्रों के अनुसार हाल के कुछ कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों में तय प्रोटोकॉल का पालन नहीं किए जाने की शिकायतें प्रदेश नेतृत्व तक पहुंची थीं, जिसके बाद यह कदम उठाया गया.
इस कार्रवाई के बाद प्रदेश यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में चर्चा का माहौल बना हुआ है. माना जा रहा है कि संगठन आने वाले समय में अनुशासन और संगठनात्मक व्यवस्था को लेकर और सख्त रुख अपना सकता है.
राजनीतिक हलकों में भी इस कार्रवाई को संगठन में अनुशासन कायम रखने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है.