एजी ग्रुप के ट्रेडिशनल मॉडलिंग शो “ग्लैमर ऑफ डेजर्ट” के ऑडिशन चार शहरों में सफल, शिवरात्रि के बाद फिर शुरू होगी प्रक्रिया
Bikaner News Life Style

एजी ग्रुप के ट्रेडिशनल मॉडलिंग शो “ग्लैमर ऑफ डेजर्ट” के ऑडिशन चार शहरों में सफल, शिवरात्रि के बाद फिर शुरू होगी प्रक्रिया

Feb 4, 2026

 

बीकानेर. एजी ग्रुप की ओर से आयोजित ट्रेडिशनल मॉडलिंग शो “ग्लैमर ऑफ डेजर्ट” के ऑडिशन राजस्थान के चार प्रमुख शहरों—जोधपुर, नागौर, नोखा और बाड़मेर—में बेहद सफल और शानदार रहे। ऑडिशन में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसे ज्यूरी पैनल द्वारा गंभीरता और निष्पक्षता से परखा गया।

 

 

ऑडिशन के बाद एजी ग्रुप के आयोजक गणेश स्वामी, अरुण गोयल और घनश्याम स्वामी की उपस्थिति में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि शादी के सीजन को ध्यान में रखते हुए अब शिवरात्रि के बाद ऑडिशन प्रक्रिया को दोबारा शुरू किया जाएगा। साथ ही यह भी तय हुआ कि आगामी चरण में ऑडिशन टीम राजस्थान के अन्य शहरों में भी प्रतिभाओं की तलाश के लिए जाएगी।

 

 

ऑडिशन के दौरान ज्यूरी मेंबर रखी स्वामी, स्लाइट पुरोहित, हितेश और आशीष सोलंकी की भूमिका सराहनीय रही। ज्यूरी सदस्यों ने प्रतिभागियों को न केवल मंच प्रदान किया बल्कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन भी दिया।

वहीं टीम के अन्य सक्रिय सदस्यों पुनीत ढाल, निखिल स्वामी, रवि पुगलिया, प्रवीर तंवर, योगिता भाटी, मयंक चौहान, अनिल ओझा और पंकज शर्मा ने आयोजन को सफल बनाने में अहम योगदान दिया। इसके साथ ही ज्योति प्रकाश रंगा की भूमिका टीम प्रबंधन और समन्वय में महत्वपूर्ण रही।

टीम के आयोजकों अरुण गोयल, गणेश स्वामी और घनश्याम स्वामी ने संयुक्त रूप से बताया कि शिवरात्रि के बाद ऑडिशन की नई तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी और राजस्थान के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए और भी बड़ा मंच उपलब्ध कराया जाएगा।