शहीद के सम्मान में श्री डूंगरगढ़ की धरा पर कल उतरेगा लड़ाकू विमान
Bikaner News

शहीद के सम्मान में श्री डूंगरगढ़ की धरा पर कल उतरेगा लड़ाकू विमान

Feb 22, 2026

बीकानेर. राजस्थान के श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन बेहद खास होने जा रहा है। यहां के पैतृक गांव बीघा बास रामसरा में शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी की स्मृति में भारतीय वायुसेना का गौरव MIG-21 विमान लाया जाएगा। यह आयोजन गांव और पूरे इलाके के लिए गर्व और श्रद्धा का प्रतीक माना जा रहा है।

 

 

 

ग्रामीणों और प्रशासन की ओर से तैयारियां अंतिम चरण में हैं। गांव में उत्सव जैसा माहौल है और बड़ी संख्या में लोग इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने को उत्साहित हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह केवल एक सैन्य विमान नहीं, बल्कि शहीद की वीरता, देशभक्ति और बलिदान का जीवंत स्मारक बनेगा।

 

 

 

विशेष बात यह है कि करीब 20 वर्ष पहले, वर्ष 2006 में भी इसी गांव में भारत का पहला टैंक “विजयंत” स्थापित किया गया था, जो आज भी गांव की शान बना हुआ है और युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित करता है। अब MIG-21 के आगमन से यह स्थान देशभक्ति के प्रतीकों का अनोखा केंद्र बन जाएगा।

 

 

ग्रामीणों का मानना है कि इस तरह की पहल नई पीढ़ी में राष्ट्रसेवा की भावना जगाती है और शहीदों के बलिदान को सदैव याद रखने की प्रेरणा देती है।