विक्रम सिंह चौहान बने राजस्थान सचिवालय सिविल सर्विस पावरलिफ्टिंग टीम के कप्तान
Bikaner News Sports

विक्रम सिंह चौहान बने राजस्थान सचिवालय सिविल सर्विस पावरलिफ्टिंग टीम के कप्तान

Feb 26, 2026

बीकानेर। राजकीय सादुल स्पोर्ट्स स्कूल के प्रधानाचार्य आरएचएम विक्रम सिंह चौहान का चयन ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज पावरलिफ्टिंग एवं वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए राजस्थान टीम में हुआ है।

25 फरवरी 2026 को जयपुर में आयोजित राजस्थान सिविल सेवा की ट्रायल में उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टीम में स्थान बनाया। उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें राजस्थान सचिवालय सिविल सर्विस पावरलिफ्टिंग टीम का कप्तान भी नियुक्त किया गया है।

यह प्रतिष्ठित All India Civil Services Powerlifting and Weightlifting Championship प्रतियोगिता 5 मार्च से 10 मार्च 2026 तक चंडीगढ़ में आयोजित होगी, जिसमें देशभर के सिविल सेवा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

गौरतलब है कि विक्रम सिंह चौहान पूर्व में भी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर प्रदेश और बीकानेर का नाम रोशन कर चुके हैं। उनके चयन और कप्तान बनने पर खेल जगत व शिक्षा क्षेत्र में खुशी की लहर है।