राजेन्द्र नाथ योगी को पीएचडी उपाधि प्रदान
Bikaner News

राजेन्द्र नाथ योगी को पीएचडी उपाधि प्रदान

Mar 14, 2026

बीकानेर. राजेन्द्र नाथ योगी को महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा विधि विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने अपना शोध कार्य ज्ञान विधि पीजी महाविद्यालय, बीकानेर के प्राचार्य डॉ. बी.एल. बिश्नोई के कुशल निर्देशन में पूरा किया।

 

 

राजेन्द्र नाथ योगी ने अपना शोध विषय “हिंदू विधि के स्रोत के रूप में स्मृतियों का महत्व, विधायी एवं न्यायिक प्रवृत्तियां” पर पूरा किया है। अपने शोध में उन्होंने स्मृतियों के महत्व के साथ-साथ हिंदू विधि के विकास में स्मृतियों की विधायी और न्यायिक प्रवृत्तियों पर गहन अध्ययन प्रस्तुत किया है।

 

 

यह शोध कार्य भविष्य में शोधार्थियों के लिए भी मार्गदर्शक साबित होगा और इस विषय के अध्ययन में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

 

 

डॉ. राजेन्द्र नाथ योगी की इस उपलब्धि पर शिक्षण संस्थान के साथियों, परिवारजनों और मित्रों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।