बीकानेर में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 390 पेज की चार्जशीट पेश
Bikaner News

बीकानेर में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 390 पेज की चार्जशीट पेश

Mar 28, 2026

 

बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए अहम कार्रवाई की है। यह गिरोह शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था और फिर उनसे लाखों रुपए की ठगी करता था।

 

 

 

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी योजनाबद्ध तरीके से लोगों को कॉल और ऑनलाइन माध्यमों के जरिए संपर्क करते थे। उन्हें निवेश के नाम पर फर्जी स्कीम बताई जाती थी और भरोसा जीतने के बाद बैंक डिटेल लेकर ठगी को अंजाम दिया जाता था।

 

 

 

इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी के खिलाफ 390 पेज की विस्तृत चार्जशीट कोर्ट में पेश की है। चार्जशीट में 37 ठोस सबूत और 18 गवाहों को शामिल किया गया है, जो इस पूरे नेटवर्क की गंभीरता को दर्शाता है।

आरोपी पिछले तीन महीनों से न्यायिक हिरासत में है और उसे हाईकोर्ट से भी जमानत नहीं मिल सकी है। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के तार और भी कई लोगों से जुड़े हो सकते हैं, जिसकी जांच अभी जारी है।