रुद्राभिषेक व भैरव पूजन को लेकर पुष्करणा समाज में उत्साह, गांव-गांव पहुंचा निमंत्रण
बीकानेर। आगामी 12 अप्रैल को आयोजित होने वाले पुष्करणा समाज के भव्य रुद्राभिषेक एवं विश्वरक्षक भैरव पूजन को लेकर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। यह आयोजन स्थानीय ओझा सत्संग भवन में संपन्न होगा, जिसमें समाज के अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समाज में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य के नेतृत्व में टीम द्वारा शहर के विभिन्न पुष्करणा मोहल्लों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी घर-घर जाकर लोगों को निमंत्रण दिया जा रहा है। जनसंपर्क अभियान के तहत नाल, शोभासर, सांवरा, गडियाला, हदां, गिरजासर, झझू, मनचितिया, नोख सहित अनेक गांवों में पहुंचकर समाजजनों को इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया गया।
आयोजन के संयोजक देवीलाल उपाध्याय का ग्रामीण क्षेत्रों में समाज के लोगों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें साफा और शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया तथा माल्यार्पण कर कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी गईं। ग्रामीणों ने भरोसा दिलाया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को इस आयोजन से जोड़ेंगे।
जनसंपर्क अभियान में देवीलाल उपाध्याय के साथ श्याम देराश्री, रमेश पुरोहित, पूर्व पार्षद लक्ष्मण व्यास और मनमोहन व्यास भी सक्रिय रूप से शामिल रहे। टीम ने विभिन्न गांवों में बैठकें कर समाजजनों को आयोजन के महत्व के बारे में बताया और सहभागिता के लिए प्रेरित किया।
झझू गांव में स्वागत करने वालों में शिवरतन उपाध्याय, भंवरलाल उपाध्याय, रामेश्वर पुरोहित, रूपजी पुरोहित, धनराज उपाध्याय, नेक बिस्सा, महावीर बिस्सा, प्रेमराज उपाध्याय और भीम उपाध्याय शामिल रहे। वहीं हदां गांव में श्याम सुंदर पुरोहित, भगवान पुरोहित और सुरेश व्यास ने आयोजन के प्रति उत्साह जताया। सांवरा गांव के सरपंच प्यारेलाल, नोख के सरपंच अजय, कन्हैयालाल छंगाणी, महेश, नंद किशोर और पप्पू छंगाणी सहित कई समाजजन उपस्थित रहे।

