बीकानेर में नारी शक्ति का प्रदर्शन, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भव्य पदयात्रा
Bikaner News

बीकानेर में नारी शक्ति का प्रदर्शन, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भव्य पदयात्रा

Apr 16, 2026

 

बीकानेर. नारी सशक्तिकरण के समर्थन में बीकानेर शहर में गुरुवार को महिला शक्ति का उत्साह देखते ही बना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शहर इकाई की ओर से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में एक भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

 

 

यह पदयात्रा रतन बिहारी पार्क से शुरू होकर ऐतिहासिक जूनागढ़ किला तक पहुंची। पूरे मार्ग में महिलाओं का जोश और उत्साह देखने लायक रहा।

 

 

जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में आयोजित इस पदयात्रा में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

 

 

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास ने पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 

 

इस अवसर पर विधायक सिद्धि कुमारी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जिससे महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी। वहीं सुशीला कंवर राजपुरोहित ने इसे महिलाओं की निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।

 

 

कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुषमा बिस्सा ने कहा कि इस पदयात्रा का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और समाज में उनकी भूमिका को और मजबूत बनाना है।

 

 

पदयात्रा में विभिन्न सामाजिक संगठनों और बड़ी संख्या में महिला एवं युवा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। आयोजन ने शहर में महिला सशक्तिकरण को लेकर सकारात्मक संदेश दिया।