बीकानेर आएंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज
Bikaner News Politics

बीकानेर आएंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज

May 3, 2026

बीकानेर. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। ग्रामीण रथ-समृद्ध किसान, खुशहाल राजस्थान” कार्यक्रम के तहत 5 मई को मुख्यमंत्री के आड़सर आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित है. प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री विभिन्न विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे, साथ ही आमजन से भी संवाद करने की संभावना है।

 

 

दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। कार्यक्रम स्थल का चयन, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं सहित सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा लगातार बैठकों के जरिए तैयारियों की मॉनिटरिंग की जा रही है।

 

 

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कार्यक्रम में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो और आमजन को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।