गंगाशहर में पापड़ फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की टीमें जुटीं
बीकानेर. बीकानेर के गंगाशहर इलाके में बुधवार शाम एक पापड़ बनाने के कारखाने में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।
घटना की जानकारी मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। वहीं परमेश्वर सुथार भी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर मौजूद हैं। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्र को खाली करवाकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली जा रही है।

