कार और पिकअप की जबरदस्त भिड़ंत, चार लोग हुए घायल
बीकानेर. श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बुधवार को कार और पिकअप के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा खाखी धोरा के निकट हुआ, जिसमें चार लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार पिकअप धीरदेसर चोटियान की ओर जा रही थी, जबकि कार सीकर से बीकानेर की तरफ आ रही थी। इसी दौरान खाखी धोरा के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को सड़क से हटवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

