राह चलती महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर, महिला की मौत
Bikaner News

राह चलती महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर, महिला की मौत

May 16, 2026

बीकानेर. नोखा क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में राह चल रही महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार साधूना गांव निवासी मीरा पत्नी सुगनाराम जाट को एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसा चिंताना गांव के समीप हुआ।

 

 

घटना के बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के शव को नोखा के बागड़ी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।