बज्जू में दिनदहाड़े लाठी डंडो से हुआ हमला, दो लोग घायल
Bikaner News

बज्जू में दिनदहाड़े लाठी डंडो से हुआ हमला, दो लोग घायल

Jul 11, 2026

बीकानेर. बज्जू कस्बे के सदर बाजार स्थित एसबीआई बैंक के पास व्यापारी और किसान के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर बज्जू पुलिस थाने में सरकारी शिक्षक (व्याख्याता) समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

 

 

शिकायत के अनुसार, सदर बाजार में हुए विवाद के दौरान आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे दो लोगों को चोटें आईं। घटना के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड होने का दावा किया गया है।

 

 

 

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले में किसी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।