डिग्गी बनी काल, पैर फिसलने से युवती की दर्दनाक मौत
Bikaner News

डिग्गी बनी काल, पैर फिसलने से युवती की दर्दनाक मौत

Jul 24, 2026

बीकानेर. श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सोनियासर मिठिया रोही में डिग्गी में डूबने से एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा गुरुवार शाम उस समय हुआ, जब युवती का पैर फिसल गया और वह डिग्गी में गिर गई।

 

 

 

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और युवती को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

 

 

 

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है।