मोहन सुराणा बने बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संघ के अध्यक्ष, अरुण व्यास सचिव निर्वाचित
बीकानेर. बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संघ की आम सभा बुधवार को स्थानीय मूमल गार्डन में आयोजित हुई। इस दौरान आगामी चार वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का निर्वाचन चुनाव अधिकारी सुशील कुमार, जिला ओलंपिक संघ के प्रतिनिधि विजेंद्र रंगा तथा जिला क्रीड़ा परिषद के पर्यवेक्षक देवेंद्र गहलोत की देखरेख में निर्विरोध संपन्न हुआ।
निर्वाचन में मोहन सुराणा को जिला बॉडी बिल्डिंग संघ का अध्यक्ष, अरुण व्यास को सचिव तथा गुलशन शर्मा को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
नवनिर्वाचित सचिव अरुण व्यास ने बताया कि कार्यकारिणी में नर नारायण स्वामी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मुरली मनोहर किराडू, गिरिराज चौधरी, नीरज रहेजा, चंचल खत्री और इब्राहिम अली को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं दुर्गाशंकर आचार्य, आदेश पुरोहित, सुनील कुमार भादनी, रविकांत वाल्मीकि और मुकेश भद्रवाल संयुक्त सचिव निर्वाचित हुए। सदस्य पद पर वीरेंद्र सारस्वत, आशुतोष स्वामी, शशी प्रकाश पुरोहित, राकेश जूंझ, शिव कुमार ओझा, मदनगोपाल जोशी और रवि जोशी चुने गए।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहन सुराणा ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी मिलकर बॉडी बिल्डिंग खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का कार्य करेंगे। उन्होंने बीकानेर में भविष्य में जिला ही नहीं बल्कि राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिताओं के आयोजन का भी संकल्प व्यक्त किया। साथ ही पूर्व पदाधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनका आभार जताया।
कार्यक्रम में महेश हटीला, प्रेम वधवा, आसिफ पठान, शरद पारीक, विवेक पुरोहित, राजकुमार जोशी, नवल तिवारी, अशोक प्रजापत, विजय राठी, यासिर मिर्जा, समीर चौहान, आनंद प्रजापत, गणेश किराडू, नीरज स्वामी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। अंत में वरिष्ठ उपाध्यक्ष नर नारायण स्वामी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त कर सभा के समापन की घोषणा की।

