बीकानेर पुलिस में बड़ा फेरबदल, पांच थानाधिकारियों के तबादले, गंगाशहर, सदर और लूणकरणसर को मिले नए थानाधिकारी
Bikaner News

बीकानेर पुलिस में बड़ा फेरबदल, पांच थानाधिकारियों के तबादले, गंगाशहर, सदर और लूणकरणसर को मिले नए थानाधिकारी

Aug 21, 2026

 

बीकानेर. बीकानेर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने पांच पुलिस निरीक्षकों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में गंगाशहर, सदर और लूणकरणसर थाने के थानाधिकारी बदले गए हैं। वहीं अधिकारियों को साइबर थाना और जिला विशेष टीम में भी जिम्मेदारी दी गई है।

 

 

 

जारी तबादला सूची के अनुसार गंगाशहर थानाधिकारी परमेश्वर सुथार को अब साइबर थाने में लगाया गया है। उनके स्थान पर लूणकरणसर से सीआई गणेश विश्नोई को गंगाशहर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

 

 

इसी तरह सदर थाने से सीआई सुरेंद्र पचार को जिला विशेष टीम में लगाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात सीआई रमेश न्यौल को सदर थानाधिकारी बनाया गया है।

 

 

 

वहीं लूणकरणसर थाने में भी बदलाव किया गया है। यहां तैनात गणेश विश्नोई के गंगाशहर तबादले के बाद पुलिस लाइन से सीआई महावीर विश्नोई को लूणकरणसर थाने की जिम्मेदारी दी गई है।

 

 

इनके हुए तबादले

सीआई परमेश्वर सुथार — गंगाशहर से साइबर थाना

सीआई सुरेंद्र पचार — सदर थाना से डीएसटी

सीआई गणेश विश्नोई — लूणकरणसर से गंगाशहर

सीआई रमेश न्यौल — पुलिस लाइन से सदर थाना

सीआई महावीर विश्नोई — पुलिस लाइन से लूणकरणसर थाना