गुड़ से तौले गए भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक, वार्डवासियों ने जताया समर्थन
Bikaner News Politics

गुड़ से तौले गए भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक, वार्डवासियों ने जताया समर्थन

Sep 7, 2026

 

बीकानेर. नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 73 से भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के समर्थन में सोमवार को सोनगिरी कुआं स्थित श्री भैरूजी मंदिर के पास आमसभा एवं गुड़ तुलादान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वार्डवासियों ने पारीक को गुड़ से तौलकर उनके प्रति अपना समर्थन और विश्वास व्यक्त किया। लोगों ने पुष्पमालाएं पहनाकर उनका स्वागत भी किया।

 

 

कार्यक्रम में दीपक पारीक ने कहा कि वार्डवासियों की ओर से मिला सम्मान उनके लिए व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और स्नेह का प्रतीक है। उन्होंने वार्ड के सर्वांगीण विकास और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से काम करने का भरोसा दिलाया। साथ ही भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर उन्हें विजयी बनाने की अपील की।

 

 

ओम व्यास ने कहा कि वार्डवासी विकास और बेहतर जनसुविधाओं के पक्ष में हैं। दीपक पारीक को मिल रहा जनसमर्थन इसका प्रमाण है। आशा पारीक ने कहा कि दीपक पारीक हमेशा आमजन के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और समाधान के लिए तत्पर रहे हैं।

 

 

पूर्व पार्षद सुशील व्यास ने कहा कि मजबूत जनप्रतिनिधि के माध्यम से वार्ड की समस्याओं को प्रभावी ढंग से नगर निगम तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने वार्डवासियों से एकजुट होकर दीपक पारीक के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया।

 

 

इम्तियाज भिश्ती ने कहा कि वार्ड में आपसी भाईचारे और सौहार्द को मजबूत रखते हुए विकास के मुद्दे पर मतदान होना चाहिए। उन्होंने भी दीपक पारीक को समर्थन देने की अपील की।

 

 

कार्यक्रम में कमल किशोर, अवधेश पारीक, ओम पारीक, केशव स्वामी, गिरिराज मोदी, दीपक खत्री, ओम स्वामी, पवन पांडिया, मधुसूदन पारीक, नीतू आचार्य, महेश सोनी, बाबूलाल, कृशांत पारीक, किरण राठी, गोवर्धन रामावत, दीपक सुथार, मोहित अग्रवाल, शिव पंचारिया और कैलाश राजपुरोहित सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।