बीकानेर की सोशल मीडिया पर सबसे ‘हॉट सीट’ का आया परिणाम, वार्ड 44 में शुभकरण 540 वोटों से विजयी
बीकानेर। नगर निगम चुनाव की मतगणना के बीच लगातार परिणाम सामने आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर सबसे अधिक चर्चित रही वार्ड नंबर 44 की ‘हॉट सीट’ से शुभकरण ने 540 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। वहीं वार्ड नंबर 41 से अश्विनी मिड्ढा विजयी हुए हैं।
वार्ड 44 के चुनावी मुकाबले को लेकर मतदान से पहले ही सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा चल रही थी। प्रत्याशियों के समर्थक लगातार अपने-अपने दावे कर रहे थे। ऐसे में मतगणना शुरू होने के बाद इस सीट के परिणाम पर शहरवासियों की खास नजर बनी हुई थी। आखिरकार शुभकरण ने 540 वोटों के अंतर से जीत हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
दोनों वार्डों के परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने नारेबाजी की और मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मनाया। मतगणना स्थल के बाहर भी समर्थकों की भीड़ और उत्साह देखने को मिला।

