बीकानेर में गुरुवार को कई इलाकों में बिजली कटौती, यहां देखें समय और प्रभावित क्षेत्र
Bikaner News

बीकानेर में गुरुवार को कई इलाकों में बिजली कटौती, यहां देखें समय और प्रभावित क्षेत्र

Oct 7, 2026

 

बीकानेर. विद्युत तंत्र के पेड़ों की छंटाई, विद्युत लाइनों और ट्रांसफार्मरों के आवश्यक रखरखाव के चलते गुरुवार, 8 अक्टूबर को शहर के कई इलाकों में अलग-अलग समय पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

 

 

इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती—

सुबह 7:30 से 10:30 बजे तक: गढ़ कॉलोनी, महिला थाना और मरुधर कॉलोनी क्षेत्र।

दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक: मुरलीधर व्यास सेक्टर-बी, सेक्टर-डी, मौसम विभाग के पास, मेघवालों की श्मशान भूमि और साहित्य अकादमी के आसपास का क्षेत्र।

सुबह 7 से 8:30 बजे तक: फड़ बाजार क्षेत्र।

सुबह 9 से 11:30 बजे तक: मेहरों का बास और हनुमान हत्था क्षेत्र।

सुबह 7 से 11 बजे तक: सैटेलाइट हॉस्पिटल के पास तथा हनुमान घोड़ा पाटिया ट्रांसफार्मर के आसपास का क्षेत्र।

दोपहर 3:30 से शाम 7 बजे तक: सोमानी मिल ट्रांसफार्मर के आसपास का क्षेत्र।

 

 

बिजली विभाग ने बताया कि विद्युत तंत्र के आवश्यक रखरखाव के कारण यह कटौती की जा रही है। प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले से निपटाने की अपील की गई है।

;