14 अगस्त को मेघासर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने तैयारियों का लिया जायजा
बीकानेर. राज्यस्तरीय स्वतंत्रता समारोह-2026 के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 14 अगस्त को कोलायत विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मेघासर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां ग्राम संस्थापक मेघोजी महाराज की अश्वारूढ़ प्रतिमा का अनावरण करेंगे और इसके बाद प्रस्तावित विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे।

