भारतीय क्रिकेटर की शादी हुई रद्द, सोशल मीडिया पर बताई यह वजह…
Bikaner News Sports

भारतीय क्रिकेटर की शादी हुई रद्द, सोशल मीडिया पर बताई यह वजह…

Dec 7, 2025
बीकानेर. भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने पलाश मुछाल के साथ शादी टलने के बाद चुप्पी तोड़ी है। मंधाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लंबा बयान जारी किया और इस बात की जानकारी दे दी है कि पलाश मुछाल के साथ उनकी शादी रद्द हो गई है।
बता दें कि मंधाना और पलाश मुछाल की शादी 23 नवंबर को होने वाली थी, लेकिन उसी दिन इसे स्थगित कर दिया गया था। अब मंधाना ने बयान जारी कर स्पष्ट कर दिया है शादी रद्द कर दी गई है। उन्होंने रविवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा-
” पिछले कुछ सप्ताह से मेरे जीवन को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं और मुझे लगता है कि इस समय मेरे लिए खुलकर बोलना जरूरी है। मैं बहुत निजी इंसान हूं और मैं इसे इसी तरह रखना चाहती हूं, लेकिन मुझे यह स्पष्ट करना होगा कि शादी रद्द कर दी गई है।
दोनों परिवारों की निजता का सम्मान करें स्मृति मंधाना ने आगे लिखा- मैं इस मामले को यहीं समाप्त करना चाहती हूं और आप सभी से भी यही करने की विनती करती हूं।
स्मृति मंधाना ने आगे लिखा है कि मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि इस समय दोनों परिवारों की निजता का सम्मान करें और हमें आगे बढ़ने का समय दें। मेरे लिए हमेशा यही उद्देश्य रहा है कि अपने देश के लिए अच्छा करुं। मैं उम्मीद करती हूं कि मैं  लंबे समय तक भारत के लिए खेलती रहूं और ट्रॉफियां जीतती रहूं और मेरा ध्यान हमेशा इसी पर रहेगा। आप सभी के समर्थन के लिए धन्यवाद। अब आगे बढ़ने का समय है।