शिवाजी बस्ती में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ

बीकानेर. शिवाजी बस्ती में रविवार को साधु-संतों के पावन सानिध्य में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बाबा रामदेव मंदिर, माणक पैलेस में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
आयोजन समिति के मीडिया संयोजक हुलास भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में 108 संत भावनाथ महाराज, महंत योगी विलासनाथ महाराज, कथा वाचक गोपाल दास महाराज, मुनेश महाराज, जसवंत महाराज सहित अनेक संत-महात्माओं ने अपने आशीर्वचनों से जनसमूह को मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से अखिल भारतीय संस्कृति बोध परियोजना के संयोजक दुर्गसिंह राजपुरोहित, समाजसेवी भंवर मांगर एवं सोहन नाई विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
सम्मेलन के दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य एवं भक्ति गीतों ने सभी का मन मोह लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया।
कार्यक्रम में शिवाजी बस्ती के सैकड़ों नागरिकों की उपस्थिति रही। आयोजन का उद्देश्य हिंदू संस्कृति, संस्कारों एवं सामाजिक एकता को सुदृढ़ करना रहा, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहा।

